भगवान ने मर्दो को डिस्टर्ब करने के लिए महिलाओं को बनायाः के आर के
महिलाओं के बारे में लोगों का कहना होता है कि उन्हें तो भगवान भी नहीं समझपाया है तो इंसान क्या है। लेकिन इन्हें अभिनेता और फिल्म निर्देशक कमाल राशिद खान अच्छी तरह से समझ गए हैं। कमाल हमेशा ही अपने बेमतलब की बातों के चलते हमेशा चर्चा में आ जाते हैं।
ये बिग बॉस के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं जिन्हें हिंसा के कारण इस घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। कमाल ने अपने ट्विटर पर महिलाओं के बारे में कुछ अलग ही बात ट्वीट की है।
क़माल ने ट्वीट किया है कि भगवान ने महिलाओं को इसलिए बनाया , क्योंकि वह मर्दों को डिस्टर्ब करना चाहते थे और यह सच है। अभी तक किसी महिला सेलेब्रिटी ने इस पर जवाब नहीं दिया है लेकिन कमाल को लाखों फैन्स के ट्वीट मिल रहे हैं। कमाल के कुछ फैन्स उन्हें इस ट्वीट की बधाई दे रहे हैं तो कुछ उन्हें महिला विरोधी बता रहे हैं।
कमाल राशिद ने ग्रेसी सिंह के साथ 'देशद्रोही' फिल्म बनाई जो फ्लॉप रही। आजकल कमाल से ज्यादा उनके ट्वीट चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पोर्न स्टार सन्नी लियोन की बेवसाइट को बकवास बताकर हंगामा किया था। आज कमाल ने महिलाओं के उपर इस तरह का विचार सबके सामने रखा है आपका क्या कहना है।


Click it and Unblock the Notifications











