KRK ने मुस्लिमों पर फिर कसा तंज, फिलिस्तीन मुस्लिमों की चिंता ना करने की दी हिदायत, लोग बोले- 'मेरे मन में...'

Kamal rashid khan

Kamal rashid khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक कहे जाने वाले कमाल राशिद खान हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के लिए पसंद किए जाते हैं। अक्सर वह अपने बयानों की वजह से ट्रोल होते हुए भी नजर आते हैं। लेकिन इसके बावजूद केआरके अपनी हरकतों को नहीं छोड़ते। दरअसल कई बार देखने को मिला है कि कमाल राशिद खान यानी कि केआरके ने मुसलमानों के ऊपर ट्वीट किए हैं, जिसको लेकर उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है।

केआरके मुस्लिम धर्म को लेकर करते रहते हैं ट्वीट -

इतना ही नहीं कुछ वक्त पहले केआरके ने खुद मुस्लिम होते हुए एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने मुसलमानों को धर्म परिवर्तन करने की सलाह दे डाली थी। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम धर्म सुरक्षित नहीं है। जिसको लेकर ट्विटर पर भी काफी बवाल देखने को मिला था। लोगों ने उनके इस ट्वीट को लेकर खूब उन्हें ट्रोल भी किया था। हालांकि कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया।

केआरके ने फिलिस्तीन मुसलमानों पर किया ट्वीट -

लेकिन एक बार फिर से कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ऐसे ही मुसलमानों के ऊपर एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, कमाल राशिद खान ने ट्वीट करते हुए फिलिस्तीन मुस्लिम लोगों के बारे में बात की है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि "मुझे यह समझ नहीं आता है कि भारतीय मुस्लिम फिलिस्तीन मुसलमानों के लिए इतनी चिंता क्यों करते हैं, जबकि अरब मुस्लिम, फिलिस्तीन के बारे में बात ही नहीं करते! क्या आप अब मुसलमानों से ज्यादा बड़े मुस्लिम हैं?"

लोगों ने ट्वीट पर दीं जमकर प्रतिक्रियाएं -

केआरके के इस ट्वीट के बाद अब लोग लगातार उनके इस बयान पर रिट्वीट करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट किया और उनका समर्थन किया। एक यूजर तो लिखता है कि 'आप बात तो बिल्कुल सही करते हो और मेरे मन में केआरके के लिए सम्मान बढ़ चुका है।' तो वहीं एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि 'पैसा मिलता है बोलने का।' अब एक बार फिर से केआरके इस ट्वीट को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं।

विवादित बयानों के चलते गिरफ्तार हो चुके हैं केआरके-

कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके अपने इन्ही बेबाक बयानों के चलते मुसीबत में भी पड़ चुके हैं। दरअसल बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का केस दर्ज करवा दिया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि करके ने फिल्म 'राधे' को लेकर नेगेटिव रिव्यू दिया। केआरके अपने इसी अंदाज के चलते गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

केआरके का करियर -

अगर हम कमाल राशिद खान के करियर की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में खूब काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया और खूब सुर्खियों में भी आ गए। कमाल राशिद खान एक एक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं। वह कई सारी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। जिसमे देशद्रोही जैसी फ़िल्में शुमार हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kamal rashid khan krk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X