कोई डांस, एक्टिंग-लुक्स से सुपरस्टार बन सकता है तो वो ऋतिक रोशन हैं, बड़ा बयान
इन दिनों कोई बड़ी फिल्म हो या फिर किसी बड़े सुपरस्टार्स पर प्रतिक्रिया देना हो। कमाल आर खान अपने सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों जहां उन्होंने सनी देओल के बेटे करण देओल के करियर पर सवाल उठाया तो इस बार उनका ट्टीट ऋतिक रोशन को लेकर है।
ऋतिक रोशन इन दिनों टाइगर श्रॅाफ के साथ एक्शन फिल्म वॅार का प्रमोशन कर रहे हैं। 2 अक्टूबर को ये फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ऋतिक के एक्शन के साथ उनके डांस और लुक्स की भी चर्चा हो रही है।

इसी को देखते हुए कमाल आर खान ने एक ट्टीट किया है। कमाल ने अपने ट्टीट पर लिखा है कि अगर कोई लुक्स, डांस और एक्टिंग के साथ बड़ा सुपरस्टार बन सकता है तो ऋतिक रोशन इसमें नंबर 1 पर रहेंगे।
क्योंकि वह ऐसे सुपरस्टार हैं जो हैंडसम, बेस्ट डांसर और शानदार एक्टर हैं। लेकिन फिल्म के चुनाव और बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस स्टार के ग्रेड्स तय करता है।
फिलहाल यहां देखिए ऋतिक रोशन के वॅार की ये 6 दिलचस्प जानकारी जो आपको चौंका देगी..


Click it and Unblock the Notifications