बिग बॉस 3 से बाहर निकाले गए कमाल

कमाल ने गुस्से में आकर रोहित के उपर बोतल फेंक दी थी। इस पर घर के सभी प्रतिभागियों ने काफी एतराज जाहिर किया था। वे सभी कमाल को घर से बाहर निकालने की बात कर रहें थे।
शो के शुरूआत से ही खान को कोई पसंद नहीं कर रहा था। लगातार तीसरे हफ्ते शो से उन्हे निकालने के लिए नामांकित किया जा चुका था। आखिरकार इस बार उन्हें निकाल दिया गया।
शो में कमाल का व्यवहार काफी खराब था। वे हमेशा अपने बारे में बढ़ा चढ़ाकर बातें किया करते थे। उनके बड़बोलेपन से सभी परेशान थे।


Click it and Unblock the Notifications