सोनाक्षी और दीपिका से खफा कमल हासन

इन दोनों अभिनेत्रियों के बिना स्क्रिप्ट पढ़े फिल्म के लिए ना कहने पर कमल काफी नाराज़ से हैं और उन्होने अप्रत्यक्ष रुप से इन दोनों अभिनेत्रियों की निन्दा की। कमल ने कहा "अभिनेत्रियों को इंकार करने का अधिकार है। मुझे लगता है कि यह उनको अपनी पोजिशन की समझ पैदा करने में भी मदद करता है। यह उनका विशेषाधिकार है और यह उनको बेहतर विकल्प भी देता है।"
"मैं आपको बता दूं कि शुरुआत में हमें कुछ नाम सुझाए गए थे, लेकिन डेट्स के चलते उनके साथ काम करना संभव ना हो पाया। एक अभिनेता के रूप में, मैंने भी कई सारी अच्छी फिल्मों में काम करने से इंकार किया है। क्योंकि फिल्म के रिलीज होने के बाद मुझे एहसास हुआ कि फिल्म काफी अच्छी थी। इसीलिए मैं कहता हूं कि किसी फिल्म में काम करने से मना करने के पहले एक्टर्स को एक बार फिल्म की स्क्रिप्ट जरूर पढ़नी चाहिए।"
ज्ञात हो कि कमल हासन इस फिल्म के द्वारा हॉलीवुड में एंट्री करने की राह भी तलाश ली है। सुनने में आया है कि हॉलीवुड की फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के निर्माता बैरी एम ओसबोर्न को कमल हासन ने अपनी फिल्म विश्वरुपम दिखाई जो कि उन्हें बहुत पसंद भी आई। बैरी को इस फिल्म में कमल की एक्टिंग बहुत उम्दा लगी। अब दोनों मिलकर एक प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं।
खैर अब कमल हासन को ना बोलकर सोनाक्षी और दीपिका ने क्या खोया है ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा पर अभी के लिए हॉलीवुड की राह जा रहे कमल हासन को ऑल दी बेस्ट।


Click it and Unblock the Notifications











