शाहरूख बेस्ट हैं वेट्टैयादू विलैयादू के लिएः कमल हसन
दक्षिण फिल्मों के एक्टर कमल हसन की इच्छा है कि गौतम मेनन की तमिल फिल्म 'वेट्टैयादू विलैयादू' में उनके किरदार को अभिनेता शाहरुख खान ही हिंदी रीमेक में निभाएं। हसन का मानना है कि फिल्म का उनका किरदार निभाने के लिए शाहरुख ही सबसे उपयुक्त अभिनेता होंगे।
आजकल शाहरुख इन दिनों परेशानी में फंसे हैं क्योंकि उन्हें हिंदी में बनने वाली दो तमिल फिल्मों 'वेट्टैयादू विलैयादू' और ए आर मुरुगादोस की फिल्म 'रमन्ना' में से किसी एक को चुनना है।
दोनों ही फिल्में शाहरुख के लिए नयी हैं इससे पहले शाहरुख ने कभी भी किसी साउथ रीमेक में काम नहीं किया है। मुरुगादोस की फिल्म शाहरुख को एक सामाजिक योद्धा के किरदार में पेश करती है जबकि मेनन की फिल्म में शाहरुख एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे।
शाहरुख ने अब तक किसी भी फिल्म में खाकी वर्दी वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका नहीं निभाई है। वह सुशीला नायर की फिल्म वन 2 का 4 में सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी बने हैं। जबकि मेनन की फिल्म में उन्हें खाकी वर्दी पहननी होगी।
मूल फिल्म वेट्टैयादू विलैयादू में एक पुलिस अधिकारी के किरदार में सीरियल किलर की तलाश करने वाले हसन चाहते हैं कि इस फिल्म के हिंदी संस्करण में शाहरुख ही उनके किरदार को निभाएं। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, कमल हसन शाहरुख खान को बहुत पसंद करते हैं।
वह पुराने वक्त को याद करते हैं, जब 12 वर्ष पहले शाहरुख उनकी फिल्म 'हे राम' में निशुल्क काम करने के लिए तैयार हो गए थे। मेनन ने जब उनसे पूछा कि उनके किरदार के लिए हिंदी संस्करण में कौन अभिनेता उचित होगा तो हसन ने बिना देरी किए शाहरुख का नाम लिया।


Click it and Unblock the Notifications