कमल हासन की इस फिल्म को देखने के बाद प्रेमी जोड़े करने लगे थे सुसाइड, खूब हुआ था हंगामा

Kamal hassan rati agnihotri

सिनेमा में कई बार कुछ ऐसी फिल्में बनाई जाती हैं जिसका प्रभाव जनता पर काफी गहरा पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी ही साल 1981 में रिलीज हुई लव ड्रामा फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिलों को इस कदर छू लिया था कि क्लाइमैक्स देखने के बाद प्रेमी जोड़े आत्महत्या करने लग गए थे।

यह फिल्म पैन इंडिया स्टार कमल हासन की बॉलीवुड में पहली फिल्म बताई जाती है और इसने भारत में तहलका मचा कर रख दिया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं 5 जून 1981 में रिलीज हुई लव ड्रामा फिल्म 'एक दूजे के लिए' की। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा रति अग्निहोत्री ने लीड किरदार निभाया था।

के. बालचंद्र के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आईकॉनिक तेलुगू फिल्म मारो चरित्र का हिंदी रीमेक बताया जाता है। इस फिल्म में कमल और रति अग्निहोत्री की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। मेकर्स को इस फिल्म से कोई उम्मीद नहीं थी कि बॉक्स ऑफिस पर यह इतनी अच्छी सफल हो पाएगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर भी नहीं मिल पा रहे थे और बाद में प्रोड्यूसर ने इसका डिस्ट्रीब्यूशन किया। जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई तो धुआंधार टिकट बिकी। इस फिल्म में एक शानदार लव स्टोरी दिखाई गई और खासकर क्लाइमैक्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस फिल्म का क्लाइमेक्स देखने के बाद में हर कोई आंसू बहाता नजर आया। फिल्म में वासु और सपना का किरदार निभा रहे कमल और रति के इर्द-गिर्द ही यह कहानी घूमती है। दोनों अलग-अलग परिवारों से आते हैं और दोनों को प्यार हो जाता है। एक होने के लिए यह काफी लड़ते हैं और एक साथ चट्टान से कूदने के साथ एक दुख भरे नोट के साथ दिन की कहानी खत्म हो जाती है।

भले ही यह फिल्म काफी हिट साबित हुई लेकिन इसके चलते काफी विवाद भी देखने को मिला। दरअसल इस फिल्म को देखने के बाद कई सारे प्रेमी जोड़ों ने सुसाइड की। जिनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। जिसके चलते कई सरकारी संगठन मेकर्स के पास पहुंचे और आत्महत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाने में उनकी मदद मांगी। जिसके चलते मेकर्स को हैप्पी एंडिंग के साथ फिल्म का एक दूसरा वर्जन रिलीज करना पड़ा।

More from Filmibeat

Read more about: kamal hassan rati agnihotri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X