Pics: कमल हासन को जन्मदिन की बधाई देतीं जयललिता
तमिल नाडू की चीफ मिनिस्टर जयजललिता और कमल हासन एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से जानते हैं। कल कमल हासन के जन्मदिन के अवसर पर जयललिता ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाया और उन्हें अपनी तरफ से जन्मदिन की स्पेशल बधाई दी। कल यानी 7 नवंबर को कमल हासन का 58वां जन्मदिन था।
सूत्रों के अनुसार कमल हासन तमिल नाडू की चीफ मिनिस्टर जे जयललिता से सेक्रेटेरियट, चेन्नई में मिले। जयललिता ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे भविष्य की कामना की। दोनों ने साथ बैठकर कई अलग अलग विषयों पर बातचीत की और साथ ही कमल हासन ने अपनी आने वाली फिल्म विश्वरुपम के बारे में भी कई बातें जयललिता को बताईं। जयललिता ने कमल हासन से उनकी फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म को लेकर कमल हासन को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
उसके बाद कमल हासन ने चेन्नई के सत्यम सिनेमा में अपनी आने वाली फिल्म विश्वरुपम का ऑरो 3डी ट्रेलर भी दिखाया। कमल हासन ने बड़े ही अलग अंदाज में स्काइप के जरिये 30 सेंटरों में मौजूद अपने फैन्स तक ये ट्रेलर पहुंचाया। स्काइप के जरिये ही कमल अपने 58वें जन्मदिन पर अपने दोस्तों और फैन्स से जुड़े। यहां पर हम कमल हासन के जन्मदिन पर उनके और जयललिता की मुलाकात की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इन तस्वीरों के जरिये आप भी शामिल हो जाइये कमल हासन की जन्मदिन की पार्टी में।


Click it and Unblock the Notifications











