SAD..कमल हासन-गौतमी का टूटा रिश्ता..13 साल से रह रहे थे साथ!

कमल हासन और गौतमी का 13 साल का रिश्ता टूट गया है। खुद गौतमी ने ब्लॉग में की पुष्टि।

By Shivani Verma

अभिनेता कमल हासन और अभिनेत्री गौतमी का आखिरकार 13 साल का रिश्ता टूटने की खबर आ रही है। इस खबर की पुष्टि खुद गौतमी ने ही एक ब्लॉग के ज़रिये की है। इस खबर को लिखते हुए गौतमी ने लिखा कि ये फैसला लेने में उन्हें काफी समय लगा।

Kamal Hassan and Gautami

गौतमी ने इस बारे में बताते हुए लिखा कि ये फैसला लेने में मुझे काफी समय लगा। ये फैसला मेरे जिंदगी के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है। बता दें कि जिस ब्लॉग में गौतमी ने इस खबर की पुष्टि की उस ब्लॉग का नाम है "Life and decisions'।

आपको जानकारी देते चलें कि कमल के साथ रिश्ते में आने से पहले गौतमी की शादी 1998 में एक व्यवसायी संदीप भाटिया से हुई थी। इस शादी से गौतमी की एक बेटी भी है जिसका नाम सुब्बालक्ष्मी है। संदीप से 1999 में ही गौतमी का तलाक हो गया था।

वहीं बाद में कमल हासन और गौतमी 2005 से लिव इन में रह रहे थे। गौतमी ने ब्लॉग में लिखा कि उन्होंने इस रिश्ते को चलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन ये और नहीं चल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X