कार नहीं हेलीकॉप्टर से रोज सेट पर शूटिंग करने पहुंच रहे ये सुपरस्टार, तस्वीर हो रही वायरल

भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' ने सफलता के झंडे गाड़े। फिल्म ने 400 करोड़ से अधिक की कमाई थी। कमल हासन 'विक्रम' की सफलता से बेहद खुश हैं और एक्टर पूरे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वो फिलहाल 'इंडियन 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन, कमल हासन इस कदर व्यस्त हैं कि वो 'इंडियन 2' की शूटिंग करने के लिए हेलीकॉप्टर से सेट पर पहुंच रहे हैं।
कमल हासन का स्टारडम और उनकी व्यस्तता कुछ ऐसी है कि, उन्होंने हेलीकॉप्टर को ही अपनी गाड़ी की तरह रोज आने जाने का साधन बना लिया है। वो एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी बात बेबाकी से रखते हैं और हमेशा अपना पक्ष भी खुलकर रखते हैं। फिर चाहे किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन करना हो या फिर अपनी किंग साइज लाइफ जीना हो।
68 वर्षीय अभिनेता कमल हासन ने खुद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो हेलीकॉप्टर के पास खड़ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मेरे लोकेशन का अंदाजा लगाना बेहद आसान है। इस तस्वीर में वो हेलीकॉप्टर के आगे खड़े नजर आ रहे हैं।

दिखा कमल हासन का स्वैग
वहीं, एक्टर ने सफेद टी शर्ट और ब्राउन ट्राउजर पहन रखा है। उन्होंने साथ ही ब्लैक सनग्लास भी लगा रखा है। इस तस्वीर में कमल हासन पूरे स्वैग में नजर आ रहे हैं और वो बेहद हैंडसम भी लग रहे हैं। कमल हासन लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन हैं।

'इंडियन 2' की शूटिंग
एक बार फिर एक्टर ने साबित कर दिया है कि, वो असल मायने में सुपरस्टार हैं। फिर चाहे फिल्मों की बात हो या सरकार के खिलाफ अपनी बात रखनी हो किसी दूसरी पार्टी का समर्थन करना हो। बता दें कि कमल हासन की इस तस्वीर से उनके फैंस ने भी अंदाजा लगा लिया कि वो 'इंडियन 2' की शूटिंग कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर से कमल तिरुपति से गंडिकोटा पहुंचे।

वीडियो भी वायरल
एक सोशल मीडिया यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि, कमल हासन फिल्म के शूटिंग सेट पर पहुंचने के लिए आजकल रोज ही हेलीकॉप्टर का सहारा ले रहे हैं। कमल ने हेलीकॉप्टर को ही रोज के आने जाने का साधन बना लिया है। हालांकि, कई यूजर्स ये दावा कर रहे हैं कि वो 'थलापति 67' में कैमियो शूट करने के लिए कश्मीर जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











