3 लोगों के मरने के बाद इंडियन 2 क्रैन हादसा में बाल-बाल बचे कमल हासन- काजल, बड़ा खुलासा !
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 के सेट पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। चेन्नई के ईवीपी स्टूडियो के सेट पर मौजूद क्रेन क्रैश हो गया। शूटिंग शुरू होने से पहले सेट पर ऐसा कुछ हुआ जो फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए सदमा बन गया।
जहां पर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इस हादसे का शोर काफी बड़ा रहा। जिसकी चपेट में कई लोग आगए। अभी तक 10 लोगों से अधिक के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

वहीं दूसरी तरफ आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस हादसे में कमल हासन और एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को भी गंभीर चोट आ सकती थी। इस फिल्म की कॅास्ट्यूम डिजाइनर अमृता राम अनुसार हीरो कमल हासन और एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी इस क्रैन हादसे का शिकार हो सकते थे।


Click it and Unblock the Notifications











