2 शादियां करने पर करोड़पति एक्टर ने दिया ऐसा जवाब, बोले- मैन दशरथ के रास्ते पर हूं...

Kamal Haasan was asked why he married twice he said that I am on the path of Dasharatha

Kamal Haasan On Two Marriage: कमल हासन मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है। उन्होंने सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अपनी दमदार एक्टिंग से अपने फैंस का दिल जीता है। लेकिन वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा से चर्चा में रहे हैं।

कमल हासन ने दो शादियां रचाई और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। एक बार फिर से उनकी दो शादियों को लेकर सवाल उठ रहा है। वह अपनी 'ठग लाइफ' फिल्म को लेकर इस समय काफी चर्चा में है और इसका प्रमोशन भी जोरों-शोरों से कर रहे हैं। प्रमोशन इवेंट में अभिनेता से शादियों को लेकर सवाल किया गया।

कमल हासन ने अपनी दो शादियों को लेकर जवाब में उन्होंने एक दशक पहले एक जर्नलिस्ट के साथ में हुई अपनी बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि "यह 10 या 15 साल पुरानी बात है। जिन्होंने सवाल किया था वह मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझसे सवाल किया कि आप एक अच्छे ब्राह्मण परिवार से आते हो तो आपने दो शादियां कैसे की।"

कमल हासन ने आगे बात करते हुए बताया कि "मैं इस पर उन्हें जवाब दिया कि दो शादियों का अच्छे परिवार से क्या लेना देना है। तो उन्होंने मुझे कहा कि आप भगवान राम को मानते हो तो आपको उन्हीं की तरह रहना चाहिए। तो मैं इस पर कहा कि मैं भगवान राम के रास्ते पर नहीं चलता, शायद मैं उनके पिता दशरथ के रास्ते पर चलता हूं।"

कमल हासन के निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने पहली शादी वाणी गणपति के साथ में की थी। 10 साल के बाद में दोनों का तलाक हो गया। दूसरी शादी उन्होंने सारिका के साथ में की। जिनसे उन्हें दो बेटियां श्रुति और अक्षरा हुई। लेकिन सारिका के साथ में भी कमाल का रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया।

Read more about: kamal haasan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X