खुशखबरी... इस साल 3 फिल्मों के साथ कमल हसन देंगे दस्तक

वहीं उनकी 'विश्वरूपम 2' सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। जबकि रमेश अरविंद निर्देशित उनकी फिल्म 'उत्तमा विलेन' भी लगभग पूरी होने वाली है। 'विश्वरूपम 2' में कुछ काम बाकी है, बाकी सब पूरी हो चुकी हैं। अबी उसका पोस्ट पोडक्शन चल रहा है और यह जल्द ही सिनेमाघरों में उतरने को तैयार हो जाएगी।
जबकि हसन की फिल्म 'उत्तमा विलेन' सितंबर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होनी है। फिल्म कुछ सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है। इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू हो चुका है। हसन जुलाई से 'दृश्यम' के तमिल रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म के निर्देशक जीतू जोसेफ15 जुलाई से शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications