'विश्‍वरूपम' कमल हासन ने दिया अम्‍मा को धन्‍यवाद

By Ajay Mohan

मुंबई। फिल्‍म जगत के 'विश्‍वरूपम' कमल हसन ने तमिलनाडु में अपनी फिल्‍म की रिलीज को लेकर अम्‍मा यानी मुख्‍यमंत्री जयाललिता को धन्‍यवाद दिया है। मुंबई में फिल्‍म के प्रोमोशन के दौरान एक प्रेसवार्ता में उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें खुशी है कि जयाललिता फिल्‍म के कुछ सीन काटने की बात को लेकर राजी हो गई हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि कृपया मीडिया अब यह खबर नहीं चलाये कि इस पूरे प्रकरण से मुझे पब्लिसिटी मिली।

कमल हासन ने कहा, "मैंने आज मुख्‍यमंत्री का पक्ष सुना, उन्‍होंने कहा कि अगर फिल्‍म से कुछ सीन काट दिये जायें तो वो फिल्‍म को तमिलनाडु में रिलीज होने के लिये हरी झंडी दे देंगी। लिहाजा मैं उनकी इस बात का सम्‍मान करते हुए उन्‍हें धन्‍यवाद देना चाहता हूं।"

Kamal Haasan

कमल हासन ने आगे कहा, "वैसे मैं आपसे कहना चाहूंगा कि हर धर्म के लोग इस फिल्‍म की सराहना कर रहे हैं। मेरे करीबियों में मुसलमान भी हैं, हिन्‍दू और क्रिश्‍चियन भी। मैं किसी की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता।" कमल ने आगे कहा कि तमिलनाडु में रिलीज नहीं होने पर उन्‍हें करीब 30 से 32 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। जो वो नहीं चाहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X