इस सुपरस्टार के साथ अगली फिल्म शुरु कर सकते हैं अजय देवगन- धमाकेदार सीक्वल
खबरों में है कि साउथ के निर्देशक शंकर कमल हसन की सुपरहिट फिल्म इंडियन का सीक्वल बना रहे हैं। जिसकी शूटिंग नवंबर 2018 से शुरु हो जाएगी। फिलहाल फिल्म के लोकेशन की खोज हो रही है। इस फिल्म में अजय देवगन भी शामिल हो सकते हैं। फिल्म के हिंदी रीमेक का नाम होगा हिंदुस्तानी 2। यह फिल्म कमल हसन की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है। हाल ही में कमल हसन ने इस खबर को कंफर्म भी किया है।
इतनी बड़ी फ्लॉप देने के बाद- सनी देओल के साथ नहीं बनेगी जोड़ी
साल 1996 में कमल हसन की यह फिल्म आई थी। फिल्म में मनीषा कोईराला और उर्मिला मातोंडकर भी मुख्य किरदारों में थीं। फिल्म की हिंदी डब 'हिंदुस्तानी' नाम से रिलीज की गई थी। फिल्म को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों और कई अवार्ड्स से नवाजा गया था। लिहाजा, निर्देशक शंकर अब फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं।

फिल्म में अजय देवगन पुलिस के किरदार में दिख सकते हैं। हाल ही में जब विश्वरूप 2 के प्रमोशन के दौरान कमल हसन ने इस बारे में सवाल किया गया.. तो उन्होंने कहा- 'हां, ऐसा मुझे भी बताया गया है। हालांकि यह सब डायरेक्टर के ऊपर निर्भर करेगा..'


Click it and Unblock the Notifications











