20 दिन- और मेगास्टार का धमाका तैयार - 2018 की सबसे तगड़ी एक्शन फिल्म
कमल हसन की बिग बजट फिल्म विश्वरूपम 2 के रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सुपररस्टार की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म काफी समय से टलते आ रही है, जनवरी से अप्रैल और अप्रैल से अगस्त.. लेकिन अब फिल्म रिलीज होने में सिर्फ 20 दिन रह गए हैं। लिहाजा, फैंस काफी उत्साहित हैं।
कोई शक नहीं कि कमल हसन की फिल्म विश्वरूपम ने जो धमाका किया था.. उसके बाद फैंस इस फिल्म के सीक्वल का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं। कुछ फाइनेशियल कारणों से फिल्म पोस्टपोंड होती आई थी। लेकिन अब फिल्म रिलीज हो रही है।

खास बात है कि विश्वरूपम 2 के सिर्फ 5 दिनों के बाद ही देशभक्ति की कहानी में लिपटी अक्षय कुमार की गोल्ड और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते रिलीज हो रही है। यानि की फिल्म के पास कमाने के लिए सिर्फ 4 दिनों का ही समय है.. मुख्य तौर पर उत्तर भारत में फिल्म की कमाई प्रभावित हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











