First LOOK: बाहुबली 2 के बाद.... एक और सुपर ब्लॉकबस्टर रिलीज को तैयार

कमल हसन की फिल्म विश्वरूपम 2 का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 2017 में ही रिलीज होगी, लेकिन फिलहाल रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

By Neeti

साल 2013 में रिलीज हुई कमल हासन की 'विश्वरूपम' का सीक्वल 'विश्वरूपम 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। कमल हसन ने खुद कंफर्म किया है कि काफी समय से पोस्टपोंड होते होते फिल्म अब इस साल रिलीज हो जाएगी। साथ ही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है।

[बाहुबली 2 का पांचवा दिन.. शो हाउसफुल.. ताबड़तोड़ कमाई]

कोई शक नहीं कि कमल हसन की फिल्म विश्वरूपम ने धमाका किया था और फैंस इस फिल्म के सीक्वल की दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं। कुछ फाइनेशियल कारणों से फिल्म पोस्टपोंड होती आई थी। लेकिन अब इस साल फिल्म रिलीज होने वाली है।

Vishwaroopam 2

खास बात यह है कि विश्वरूपम 2 में भी एक्टिंग और निर्देशन दोनों का जिम्मा कमल हसन पर है। यह कमल हासन का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। पहली फिल्म 'विश्वरूपम' को धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप की वजह से रिलीज के समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।

लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। विश्वरूपम का बजट लगभग 75 करोड़ का है। जबकि कमल हसन के स्टारडम को देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल प्रदर्शन करेगी।

यहां जानें साउथ के एक्टर्स जिन्होंने बॉलीवुड में भी खास पहचान बनाई है-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X