शेरशाह पर आया कमल हासन का रिएक्शन, भारतीय फौज पर बनीं फिल्मों को लेकर बोली ये बात!
हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म शेरशाह रिलीज हुई थी और थिएटर्स पूरी तरह से ना खुले होने के कारण मेकर्स ने इसको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज किया था। 12 अगस्त को रिलीज़ हुई फ़िल्म शेरशाह काफी चर्चा में है और जो भी इस फिल्म को देख रहा है सिर्फ तारीफें ही कर रहा है। फिल्म को काफी तारीफें मिल रही हैं और लॉकडाउन के बाद पहली हिट फिल्म अब इसको कह सकते हैं।
इस फिल्म को लेकर साउथ के सुपरस्टार कमल हासन का बयान सामने आया है। उन्होने इस फिल्म को देखने के बाद इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि फिल्म अच्छी है।

कमल हासन ने ट्वीट किया है कि.. "देश भक्त का बेटा और फिल्मों का बड़ा फैन होने के नाते बचपन से जिस तरह भारतीय फौज को दिखाया जाता रह है, उससे मुझे सिर्फ दुख हुआ है।

कमल हासन ने लिखा
लेकिन शेरशाह अपवाद है, इस फिल्म को देखने के बाद गर्व से मेरा सीना चौड़ा हो गया। विष्णु वर्धन एक शानदार फिल्ममेकर हैं और उनको आगे लाने के लिए करण जौहर का शुक्रिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को उनके शानदार काम के लिए मुबारकबाद।"

कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया है जिनको कारगिल का हीरो कहा जाता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि वो काफी खुश हैं कि उनको विक्रम बत्रा का किरदार निभाने का मौका मिला है।

परिवार साथ में मौजूद
फिल्म के प्रीमियर के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैप्टन विक्रम बत्रा का परिवार साथ में मौजूद था। सभी ने मिलकर फिल्म को देखा था और काफी एंजॉय किया था। फिल्म के बाद घरवालों के आंखों में आंसू थे।

अभिनय की तारीफ
सिद्धार्थ मल्होत्रा इतना शानदार किरदार इसके पहले नहीं निभाया है। उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। पहले ही कह दिया गया था कि इस फिल्म के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को हमेशा याद रखा जाएगा। इसके पहले इतनी बड़ी हिट शायद ही उनको मिली थी।

कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ के अलावा कियारा आडवाणी भी इस फिल्म का एक बेहतरीन हिस्सा हैं और उनको काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म कितनी दमदार है वो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कई दिग्गज इसकी तारीफ कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











