टल सकती है कमल हासन की फिल्म विश्वरुपम 2 की रिलीज डेट, एम करुणानिधि की मृत्यु है कारण

By Salman

तमिल नेता और साउथ के सुपरस्टार कमल हासन इस समय अपनी आने वाली फिल्म विश्वरुपम 2 को लेकर चर्चा में चल रहे है। बता दें कि खबर है कि उनकी इस फिल्म की रिलीज टल सकती है औऱ इसका कारण तमिलनाडु के कद्दावर नेता रहे एम करुणानिधि की मृत्यु। जी हां साउथ सिनेमा का और राजनीति का बड़ा नाम रहे एम करुणानिधि की देहांत 7 अगस्त को हो गया था जिसके बाद उनके समर्थकों और तमिलनाडु में शोक का माहौल है।

बता दें कि इसी के चलते खबर थी कि विश्वरुपम 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी जाएगी। बता दें कि एम करुणानिधि 5 बार तमिलनाडु के सीएम रहे थे और वो 94 साल के थे।

kamal hassan, vishwaroopam 2, कमल हासन, विश्वरूपम 2

उनकी बीमारी काफी समय से चल रही थी जिसके चलते वो अस्पताल में काफी समय से इलाज करा रहे थे और अंत में इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए।

एक खबर की माने तो कमल हासन का मानना है कि इस समय फिल्म करना उचित नहीं है क्योंकि तमिलनाडु अपने नेता के जाने का शोक मना रहा है औऱ काफी दुखी है।

इस बात से लेकर ये चर्चा उठी की ये फिल्म पोस्टपोन हो सकती है। कमल हासन की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है और उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

बता दें कि विश्वरुपम का पहला पार्ट साल 2013 मे रिलीज किया गया था जिसका सीक्वल 2018 में रिलीज हो रहा है..आप इसको प्रीक्वल भी कह सकते है।

पहली फिल्म की रिलीज के बाद लोगों ने इसकी जमकर तारीफ की थी और फैंस ने टिकट खिड़की पर फिल्म को काफी ज्यादा प्यार दिया था। यही कारण है कि फिल्म का सीक्वल लेकर कमल हासन एकदम तैयार है पर करुणानिधि की अकस्मिक मृत्यु के बाद फिल्म की रिलीज टल सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X