आमिर खान से मदद मांग रहीं कमल हासन की पत्नी सारिका..जानिए क्यों
सीनियर एक्ट्रेस और कमल हासन की पत्नी सारिका फिलहाल जुहू स्थित एक आलीशान फ्लैट को लेकर विवाद में फंसी हुई हैं। इसी बिल्डिंग में गोविंदा और विवेक ओबरॉय भी रहते हैं और उनके पड़ोसी हैं। मामला दरअसल ये है कि सारिका की स्वर्गीय मां के वसीयत के अनुसार ये फ्लैट डॉ विक्रम ठक्कर का है।
सारिका ने ये घर अपने पैसों से खरीदा था और जब तक उनकी मां थीं वो खुद इसी फ्लैट में रहती थी। दस्तावेजों के अनुसार सारिका की मां ने सारी जायदाद से सारिका को बेदखल कर दिया है और सबकुछ डॉ ठक्कर के नाम कर दिया है जिसमें जुहू फ्लैट भी शामिल है।

इन समस्याओं के बाद सारिका ने आमिर खान की मदद इस समस्या को हल करने में मांगी है। सारिका दरअसल आमिर खान की कजिन नुजहत (इमरान खान की मां) की अच्छी दोस्त हैं। वो चाहती हैं कि आमिर खान इस पूरे मामले को समझें और बताएं कि इसे कैसे सुलझाया जा सकता है।"


Click it and Unblock the Notifications











