ओशो के किरदार में कमल हासन!

By Neha Nautiyal

Kamal Hassan
काठमांडू। विवादास्पद गुरु 'भगवान रजनीश' की पुणे आश्रम में मृत्यु के करीब दो दशक बाद उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म का निर्माण होने जा रहा है। इस फिल्म में संजय दत्त या कमल हासन जैसे मशहूर कलाकार मुख्य भूमिका कर सकते हैं।

ओशो के शिष्य व इतालवी फिल्म निर्देशक एंटोनियो लक्शेन सुकामीलि 'ओशो: द फिल्म' के निर्माण के लिए भारतीय व अन्य निर्माण कंपनियों और वरिष्ठ भारतीय कलाकारों से बात कर रहे हैं। इस फिल्म की अवधारणा करीब पांच वर्ष पहले तैयार कर ली गई थी। काठमांडू स्थित ओशो तपोवन में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस महीने नेपाल पहुंचे 54 वर्षीय सुकामीलि अब भारत पहुंच रहे हैं। नेपाल में उनके एक सहयोगी ने बताया कि वह तमिल फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता कमल हासन और बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त से इस फिल्म में अभिनय के लिए बात करेंगे।

पढें: टूट रही है भाषा की दीवार: कमल हासन

ओशो तपोवन के स्वामी ऋषि ने काठमांडू में आईएएनएस को बताया, "शूटिंग अगले वर्ष शुरू होगी। फिल्म का कुछ हिस्सा भारत में फिल्माया जाएगा।" 'ब्लू लाइन' और 'जोर्बा 2 बुद्धा' के लिए मशहूर सुकामीलि ने फिल्म की पटकथा पर काम शुरू कर दिया है। फिल्म में अभिनय के लिए कबीर बेदी और इरफान खान से भी बात की जाएगी। निर्देशक को पत्रकार क्लारा की भूमिका के लिए एक हॉलीवुड अभिनेत्री की तलाश है। इस पत्रकार के जरिए ओशो के जीवन की तहें खोली जाएंगी।

सुकामीलि जब 1978 में भारत आए थे तभी उनकी मुलाकात ओशो से हुई थी और वह उनके अनुयायी बन गए थे। ओशो का सनसनीखेज जीवन हमेशा से फिल्मकारों को आकर्षित करता रहा है। वर्ष 2006 में चण्डीगढ़ की कंपनी मीडिया वन वेंचर ने उन पर 'गुरु ऑफ सेक्स' फिल्म बनाने की योजना की घोषणा की थी। इसमें बेन किंग्सले ओशो की भूमिका करने वाले थे। मुक्त यौन संबंधों की वकालत करने के कारण ओशो 'गुरु ऑफ सेक्स' नाम से भी मशहूर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X