'नोटबंदी से भी बड़ा झटका है लॉकडाउन'- PM मोदी से कमल हासन, कहा- गुस्से में हूं
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते भारत सरकार ने 14 दिन का लॉकडाउन लगाया हुआ है। लॉकडाउन में दिहाड़ी मजदूर और वर्कर को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश की इन परिस्थितियों पर अभिनेता कमल हासन ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से गरीबों के लिए मदद की अपील की। साथ ही जीडीपी समेत कई मुद्दों पर प्रकाश डाला। कमल हासन का ये ओपन लेटर ट्विटर पर खासा वायरल हो रहा है।
कमल हासन ने पीएम मोदी को लेटर लिखा और लॉकडाउन से जुड़ी तमाम परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने लॉकडाउन के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए गरीबों के हक की बात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन के निर्णय से वह असतुंष्ट नजर आए। उन्होंने इसे नोटबंदी से भी जोड़ा।

बता दें कमल हसन की पॉलिटिकल पार्टी मक्कल निधि माईम भी कोरोना के खिलाफ लोगों की मदद कर रही है। उन्होंने अपने घर को अस्पताल में तब्दील करने के लिए भी कहा था।


Click it and Unblock the Notifications











