"विश्वरूपम" बंपर हिट, कमल को मिला गिरवी घर
कहते हैं ना देर आये दुरूस्त आये। कुछ ऐसा ही हुआ है तमिल सुपर स्टार कमल हासन के साथ। जिनकी विवादित फिल्म 'विश्वरूपम' मेगाहिट हो गयी है। इस फिल्म के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगाने वाले अभिनेता कमल हासन के लिए अब खुशी का पल आ गया है।
इस फिल्म की सफलता के कारण ही कमल हासन को अब अपना गिरवी रखा हुआ घर मिल जायेगा। जो कि 'विश्वरूपम' के लिए कमल ने चेन्नई में गिरवी रख दिया था।
फिल्म ने अब तक 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और अभी भी उसकी कमाई जारी है। फिल्म के हिट होते ही कमल चेन्नई पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले अपने घर को छुड़ाया। सारी कागजी कार्रवाई पूरी हो गयी है। बहुत जल्द घर की चाभी कमल के हाथ में होगी।
कमल ने कहा कि तमाम परेशानियों के बाद मेरी फिल्म लोगों तक पहुंची और लोगों ने उसे पसंद किया इस बात के लिए मैं उनका तहेदिल से शुक्रगुजार हूं और हमेशा रहूंगा। फिलहाल इन दिनों कमल अपनी दूसरी बेटी अक्षरा की लांचिग में व्यस्त हैं जो बहुत जल्द फिल्मों में आने वाली हैं।आपको बता दें कि कमल हासन की फिल्म'विश्वरूपम' पर तमिलनाडु सरकार ने कुछ मुस्लिम संगठनों की अपील पर राज्य में रिलीज ना होने का आदेश दिया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा लेकिन बाद में कमल को कुछ सींस में कैंची चलानी पड़ी तब जाकर मामला सुलझा और कमल की फिल्म रिलीज हुई।


Click it and Unblock the Notifications












