Queen Elizabeth II से मिले भारत के ये सुपरस्टार..जताई खुशी
कमल हासन ने ट्विटर पर अपनी और क्वीन एलिजाबेथ II की तस्वीर शेयर की। कमल हासन ने यूके-इंडिया ईयर ऑफ कल्चर रिसेप्शन में मुलाकात की।
क्वीन एलिजाबेथ II से मिलना किसी की भी जिंदगी का बेहतरीन लम्हा हो सकता है और कौन नहीं चाहेगा मिलना।UK India year of culture reception 2017 में भारते के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक कमल हासन ने भी मुलाकात की।
कमल हासन ने अपनी तस्वीरें भी क्वीन एलिजाबेथ II के साथ शेयर की और लिखा कि क्वीन बिल्कुल स्वस्थ लग रही थीं और उनसे मिलना काफी यादगार लम्हा था।काफी लोग समिट में शामिल हुए थे। उन्होंने क्वीन को बताया कि जब वो भारत आई थीं तो उन्होंने उनका फिल्म सेट भी विजिट किया था और क्वीन एलिजाबेथ II ने अपनी लाइफ में अब तक बस वही एक बार शूटिंग देखी हैं।
[Excitement..अभी तक ट्रेलर भी नहीं आया..एक तस्वीर से ही दीवाने हुए लोग!]
आपको बता दें कि इन दिनों बंकिंघम पैलेस में UK India year of Culture Reception चल रहा है जिसमें भारत और युनाइटेड किंगडम के कई जाने माने लोग शामिल हुए हैं। साथ ही आपको याद दिला दें कि 1997 में इंग्लैंड की महारानी भारत आई थीं और वो मरुध्यानायागम फिल्म के सेट पर भी गई थी। बड़ी बजट की ये फिल्म मरुध्यानायागम पर बनी थी जिन्होंने स्वतंत्रता में अह्म भूमिका निभाई थी।
फंड की कमी के कारण फिल्म बन नहीं पाई थी लेकिन क्वीन फिल्म के सेट पर आई थी और लगभग बीस मिनट तक रुकी भी थीं और उन्होंने फिल्म में लड़ाई के कुछ सीन भी देखे थे।


Click it and Unblock the Notifications











