..................... Kamal Haasan gave a controversial statement regarding the OTT platform - Hindi Filmibeat

ओटीटी प्लेफॉर्म को लेकर अभिनेता कमल हासन ने दिया विवादित बयान, अब शुरु हुआ दर्शकों के बीच हंगामा

Kamal Haasan

Kamal Haasan: साउथ सुपरस्टार कमल हासन अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने विवादित बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। अब कमल हासन का कहना है कि उन्होंने ओटीटी बूम की भविष्यवाणी की थी लेकिन उस समय इंडस्ट्री उनसे असहमत थी। इस बयायन के बाद हंगामा भी शुरु हो गया।

कमल हासन की फिल्में-

दरअसल बात ऐसी है कि, साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार कमल हासन धीरे-धीरे फिर से फिल्मों की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' को मिली सफलता के बाद से ही कमल हासन लगातार फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं।

अभिनेता जहां एक तरफ फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं वह फिल्मों में नरेशन भी कर रहे हैं। अब कमल हासन का कहना है कि उन्होंने ओटीटी बूम की भविष्यवाणी की थी लेकिन उस समय इंडस्ट्री उनसे असहमत थी।

कमल हासन का बयान-

पिछले दिनों कमल ने द केरल स्टोरी पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैंने आपसे कहा था कि यह एक प्रोपेगेंडा वाली फिल्म है, जिसके मैं खिलाफ हूं। यह काफी नहीं है कि आप लोगों के रूप में सबसे नीचे केवल सच्ची कहानी लिखें। यह वास्तव में सच होना चाहिए और यह सच नहीं है।'

अब कमल ने कहा है कि उन्होंने भारत में ओटीटी बूम की भविष्यवाणी बहुत पहले कर दी थी और फिल्म निर्माताओं को डिजिटल स्पेस में काम करने का सुझाव दिया था, लेकिन उस समय इंडस्ट्री उनसे असहमत थी। किसी ने उनकी बातों को महत्व नहीं दिया था, लेकिन अब पूरी दुनिया ही उस दिशा में चल रही है।

कमल ने कहा, 'मैंने देखा कि ओटीटी हर किसी से बहुत पहले आ रहा है। मैंने सभी से कहा कि हमें इसमें शामिल होना है, लेकिन इंडस्ट्री मुझसे असहमत था, लेकिन अब हर कोई समझता है कि मैं क्या कहना चाह रहा था। अब भारतीय दर्शकों को इसका स्वाद मिल गया है।'

कमल ने आगे कहा, 'मैं छोटी फिल्मों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उन बच्चों की तरह जो बड़े होकर वास्तव में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। मैं भी इस तरह की छोटी फिल्में करके स्टार बना हूं, जिसने दर्शकों के बीच मुझे बड़ा बना दिया है। दर्शकों की पसंद किसी अवॉर्ड से कम नहीं होती है। ज्यूरी तो उन्हें बाद में सम्मान देती है।'

Read more about: kamal haasan ott platform
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X