सुपर BLOCKBUSTER सीक्वल.. हो गई शुरुआत.. आते ही धमाका करेगी!
कुछ फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। खासकर किसी सुपरहिट फिल्म की सीक्वल हो तो.. बहरहाल, यहां हम बात कर रहे हैं 2013 में रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' की। जिसका सीक्वल 'विश्वरूपम 2' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग अब एक बार फिर पूरी तेजी के साथ शुरु हो चुकी है। काफी उम्मीद है कि 2018 में कमल हसन अपनी इस बिग बजट फिल्म को रिलीज करेंगे।

कोई शक नहीं कि कमल हसन की फिल्म विश्वरूपम ने जो धमाका किया था.. उसके बाद फैंस इस फिल्म के सीक्वल का दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं। कुछ फाइनेशियल कारणों से फिल्म पोस्टपोंड होती आई थी।
अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। साथ ही लगभग एक हफ्ते की शूटिंग बाकी है.. जो पूरे जोर शोर से चल रही है। कमल हसन इस साल के अंत तक फिल्म पूरी तरह से तैयार चाहते हैं।
बता दें, यह 2018 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। यहां जानें आने वाली बिग बजट फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











