मेगास्टार कमल हासन ने दिया विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' पर रिएक्शन, कही इतनी बड़ी बात, Video

By Filmibeat Desk
kamal-haasan-expresses-his-love-for-vidhu-vinod-chopra-12th-fail-calls-it-a-must-watch

Kamal Haasan On 12th Fail: विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' इस शुक्रवार को दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है। विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर इस फिल्म को समीक्षकों से बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली है। वहीं हाल में भोपाल, मुंबई और दिल्ली में हुई शुरुआती स्क्रीनिंग से मिले शानदार रिव्यूज के बाद.. अब मेगास्टार और फिल्म निर्माता कमल हासन ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कमल हासन ने चेन्नई में एक खास स्क्रीनिंग में 12वीं फेल देखी, और फिल्म देखने के बाद, वह फिल्म और फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा द्वारा दिखाए विषय के बारे में तारीफ करने से खुद को रोक न सके।

कमल हासन ने की दिल खोलकर तारीफ

12वीं फेल के प्रति अपना प्यार और सराहना व्यक्त करते हुए, कमल हासन ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मैंने फिल्म देखी, और जिन लोगों ने फिल्म देखी, उनमें से ज्यादातर लोगों से मैंने बात कि और उनका केवल एक ही कहना था कि 'ऐसी अच्छी फिल्म देखे हमें बहुत समय हो चुका है', और मैं इससे सहमत हूं। विनोद चोपड़ा को इस तरह की फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद, यह मेरे जैसे फिल्ममेकर्स में आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की उम्मीद जगाता है और सिखाता है कि आप वो कर सकते हैं, जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है।"

बता दें, कमल हासन और विधु विनोद चोपड़ा पुराने दोस्त रहे हैं। हाल में वेटरन एक्टर ने एक फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की जहां उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के इंडस्ट्री में शानदार 45 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

12वीं फेल की बात करें.. तो ये फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित उन लाखों छात्रों के संघर्ष को दर्शाती है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से कही ज्यादा है और लोगों को असफलताओं के सामने हिम्मत न हारने और रीस्टार्ट करने के लिए प्रोत्साहित करता है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित 12वीं फेल 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज होने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X