कोरोना में कमल हासन की बेटी श्रुति हासन के सामने आर्थिक तंगी, बोला- माता-पिता बिल नहीं भरते
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच भी कमल हासन की बेटी श्रुति हासन काम करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में जहां कई राज्य में शूटिंग बंद है और खुद स्टार्स भी सावधानी लेते हुए घर में रहना पसंद कर रहे हैं तो फिर क्यों श्रुति हासन अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं, ये सवाल सामने आता है।
एक इंटरव्यू में श्रुति हासन ने साफ तौर पर कहा है कि काम करना उनकी जरूरत है। उनका मानना है कि काम पर वापस जाना उनके लिए जरूरी है। वह ऐसे घर में रहकर महामारी के खत्म होने का इंतजार नहीं कर सकती हैं।

हालांकि श्रुति हासन ने ये भी कहा है कि कोरोना वायरस के खौफ के बीच उनके लिए काम करना डरावना है लेकिन उनके पास कुछ सीमाएं हैं और वह अपने माता-पिता पर निर्भर नहीं रह सकती हैं।
Recommended Video
Kamal Hassan की बेटी Shruti Hassan ने Social Media पर Share किया Boxing Video, Check Out | FilmiBeat


Click it and Unblock the Notifications











