..................... kamal haasan admitted to hospital kamal haasan stable and undergoing treatment - Hindi Filmibeat

Kamal Haasan Hospitalised: अचानक बिगड़ी कमल हासन की तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती

kamal haasan hospitalised

Recommended Video

South Superstar Kamal Haasan Hospital में Admit, डॉक्टर्स ने दी कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह

Kamal Haasan Admitted To Hospital: साउथ सुपरस्टार कमल हासन की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कमल हासन को तेज बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद कमल हासन की कुछ जांच भी हुई हैं। बताया जा रहा है कि जांच के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

जल्द ठीक होने की दुआएं

इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेता की तबीयत ठीक है। उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अभी तक कमल हासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि अभिनेता को आज अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। कमल हासन की तबीयत बिगड़ते ही उनके फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने के लिए मन्नते मांग रहे हैं।

बेचैनी की शिकायत और हल्का बुखार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार को जब कमल हासन हैदराबाद से लौट रहे थे तो इसी दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई थी। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। पहले उन्हें बेचैनी हुई थी और उनके हल्का-सा बुखार आया था। हैदराबाद से लौटने के तुरंत बाद एक्टर को इलाज के लिए चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। हालांकि, इस पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कमल हासन की आने वाली फिल्में

बहरहाल, अगर इसके अलावा कमल हासन (Kamal Haasan Upcoming Films) के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो 'इंडियन 2' (Indian 2) की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही एक्टर 'बिग बॉस तमिल' के अपकमिंग सीजन में भी दिखाई देने वाले हैं। वो लगातार शूटिंग और ट्रैवलिंग में बिजी हैं। इसी वजह से हो सकता है कि एक्टर को थोड़ा स्ट्रेस और थकावट हो गई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। रिपोर्ट्स की मानें तो वो 'मणिरत्नम' की फिल्म 'केएच 234' में भी नजर आने वाले हैं।

Read more about: kamal haasan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X