राम मंदिर की छत से पानी टपकने के दावे पर इस बॉलीवुड एक्टर ने साधा निशान, बोले- जनता की क्या ही औकात है...

Kamaal Rashid Khan On Ram Mandir Roof Leakage: जब से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर का निर्माण और इसकी प्राण प्रतिष्ठा हुई है तभी से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अयोध्या से हार गए और इसी के चलते भी यह काफी ज्यादा चर्चा में रहा। लेकिन अब खबर आ रही है की बरसात के मौसम में मंदिर की छत से पानी टपक रहा है।
दरअसल मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राम मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर एक बड़ा दावा कर डाला है। उन्होंने इस पर कहा कि पहली बारिश आते ही छत से पानी टपकने लगा। गर्भ ग्रह में जहां पर रामलला विराजमान है वहां पर जल भराव भी हो गया। अगर एक या दो दिन में इंतजाम नहीं किया गया तो वहां पर दर्शन और पूजन बंद कर दिया जाएगा।
लेकिन अब पुजारी के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आना शुरू हो चुके हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान और गायिका नेहा सिंह राठौड़ द्वारा प्रतिक्रिया सामने आई है। कमाल राशिद खान अपनी फिल्मों के अलावा विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
लेकिन अब हाल ही में कमाल राशिद खान ने अपने एक्स हैंडल पर दो पोस्ट शेयर की। पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा कि "यह पुजारी 100% झूठ बोल रहा है। राम राज्य में कोई भी ऐसा हिंदू नहीं है जो राम जी के मंदिर के साथ में भ्रष्टाचार करें। ठेकेदार ने भी स्तरीय निर्माण के साथ में मंदिर का निर्माण करवाया है और अगले हजार साल तक इस मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंच सकता।"
कमाल राशिद खान ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि "जब यह लोग राम जी के साथ में भी धोखा कर सकते हैं। राम जी को ही तक सकते हैं और उनके घर बनाने में भी घोटाला कर सकते हैं तो बेचारी जनता की तो क्या ही औकात है।"
अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को ही राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा का एक भव्य कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन अभी इसे 6 महीने भी पूरे नहीं हो पाए हैं और मुख्य पुजारी ने पहले ही बारिश में छत से पानी चुभने की बात कर दी है। इस पर पहले तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र द्वारा कहा गया कि ये सब बातें निराधार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











