मैं RRR से अच्छी फिल्म 50 करोड़ में बना सकता हूं, मेरी फिल्म 500 करोड़ की कमाई करेगी

अपने सोशल मीडया पोस्ट से कमाल आर खान लगातार विवाद में रहे हैं। एक्टिंग छोड़ उनक फोकस हर बार हर नई और बड़ी रिलीज फिल्म पर होता है। कमाल आर खान ने एक बार फिर से राजामौली की फिल्म आरआरआर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। जहां पर केआरके ने बोला है कि वह केवल 50 करोड़ में आरआरआर सेस अच्छी फिल्म बनाऊंगा।

केआरके ने इस बात की भी गारंटी दी है कि मेरी फिल्म 500 करोड़ के करीब की कमाई भी कर लेगी।केआरके ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं बॅालीवुड को यह दिखाने के लिए एक फिल्म का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

rrr

साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि मैं यह दिखाने के लिए तैयार हूं कि कैसे बनाई जाती है ब्लॉकबस्टर फिल्म। कमाल आर खान ने राजामौली के निर्देशन का मजाक उड़ाते हुए बोला है कि 680 करोड़ के बजट वाली आरआरआर से अच्छी फिल्म मैं सिर्फ 50 करोड़ में बनाऊंगा। वह आगे लिखते हैं कि मैं इस की गारंटी भी देता हूं कि मेरी फिल्म 400 से 500 करोड़ की कमाई भी करेगी।

बता दें कि इससे पहले अपने फिल्म के रिव्यू में केआरके ने आरआरआर को वाहियात फिल्म का नाम दिया था। केआरके ने कहा था कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसी फिल्म कभी नहीं बनी। केआरके ने इसकी घोषणा कर दी कि यह भारत में बनी सबसे वाहियात फिल्म है।

केआरके जहां दूसरी फिल्मों का रिव्यू करते हैं वहीं आरआरआर के लिए उन्होंने लिखा था कि मैं इस फिल्म में गलतियां तो नहीं निकाल सकता हूं लेकिन इसे सबसे बड़ा क्राइम कहूंगा। गौरतलब है कि आरआरआर दर्शकों के बीच अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आरआरआर की हिंदी वर्जन ने 250 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इसके साथ राजामौली ने बाहुबली के बाद कमाई के लिहाज से फिर से इतिहास रचा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X