सलमान खान का स्टारडम खत्म हो गया है, लोग मुझसे ज्यादा प्यार करते हैं, चौंकाने वाला ट्टीट !
सलमान खान की इस साल ईद पर राधे योर मोस्ट वांटेड भाई रिलीज होगी। इन दिनों सलमान अपनी इसी फिल्म का काम खत्म करने की कोशिश में हैं। इस बीच एक बार फिर से केआरके यानी कि कमाल आर खान ने सलमान खान को टारगेट किया।
उन्होंने अपनी तुलना सलमान खान से कर दी है। उनके खिलाफ एक बड़ा सा ट्टीट करके ये जानकारी दी है कि आज की तारीख में लोग उनसे ज्यादा प्यार करते हैं और सलमान खान का स्टारडम खत्म हो चुका है।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब कमाल आर खान ने सलमान खान को लेकर किसी तरह की आलोचना की हो। इससे पहले भी वह कई बार सलमान खान को निशाना बनाते हुए नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications