..................... अनुराग कश्यप के लिए कमाल आर खान का श्रद्धांजलि ट्वीट Kamaal R Khan tweet for Anurag kashyap said Rip director funny reaction viral - Hindi Filmibeat

केआरके ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि, अनुराग कश्यप का मुंहतोड़ जवाब- यमराज खुद घर वापस छोड़ गए हैं

सोशल मीडिया पर एक बार फिर से अनुराग कश्यप अपने जवाब को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप और कमाल आर खान के बीच सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ हुआ जो कि चर्चा का विषय बन गया। खास तौर पर अनुराग कश्यप का केआरके पर पलटवार पढ़ कर हर कोई हैरान रह गया है। आपको बता दें कि ये मामला शुरू हुआ है श्रद्धांजलि देने से। जी हां, कमाल आर खान ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप को मृत बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे दी।

केआरके ने लिखा कि आपकी आत्मा को शांति मिले। अनुराग कश्यप, वह बहुत अच्छे और महान स्टोरी टैलर थे। हम आपको हमेशा याद करेंगे सर। इस मैसेज के साथ कमाल आर खान ने अनुराग की तस्वीर भी शामिल की है। इस पर रिएक्शन देते हुए अनुराग कश्यप ने केआरके को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

Anurag kashyap,

ट्वीट के जरिए केआरके को प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा है कि कल यमराज के दर्शन हुए। आज यमराज खुद घर वापस छोड़ गए। वो बोले- अभी तो और फिल्में बनानी हैं तुम्हें। तुम फिल्म नहीं बनाओगे और बेवकूफ भक्त उसका बॅायकॅाट नहीं करेंगे। तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा।

उनको सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गए मुझे। अनुराग कश्यप के इस करारे प्रतिक्रिया के बाद कई लोग उनके मैसेज पर अपना रिक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने तो ये तक लिख डाला है कि आप शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाए बिना कहीं नहीं जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X