..................... Kamaal R Khan talk about Hrithik Roshan and Kangana ranaut relationship । कमाल आर खान ने ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के रिश्ते पर की बात - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन ने मुझे अपने लैपटॅाप पर कंगना रनौत की निजी तस्वीरें भी दिखाई हैं- बड़ा बयान

By Filmibeat Desk

फिल्म समीक्षक और एक्टर कमाल आर खान एक बार फिर से अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं। केआरके ने एक बार फिर अपने अजीबोगरीब बयान में ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का नाम जोड़ दिया है।केआरके ने अपने ट्वीट में कहा कि ऋतिक को सच बोलना चाहिए, खासकर अपनी और कंगना की लड़ाई के बारे में। उन्होंने कहा कि ऋतिक ने उन्हें अपने लैपटॉप पर कंगना की निजी तस्वीरें भी दिखाईं।

Kangana Ranaut,Hrithik Roshan,

यह सारा मामला तब सामने आया है जब कमाल आर खान ने ऋतिक और सैफ की फिल्म विक्रम वेधा का टीजर देखा। केआरके ने इस पूरे मामले को लेकर वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में केआरके ने सवाल उठाया है कि ऋतिक आप अपनी और कंगना की कहानी के बारे में बात क्यों नहीं करते जैसे आपने मुझे सुनाया? आपने मुझे अपने लैपटॉप पर उनकी कुछ दिलचस्प तस्वीरें भी दिखाईं।

मैं निश्चित रूप से इसकी समीक्षा करूंगा लेकिन सही समय पर। कमाल आर खान इस वीडियो में कह रहे हैं कि विक्रम वेधा के टीजर में सैफ अली खान से ऋतिक रोशन कहता है कि एक कहानी सुनाई, अरे ऋतिक सर कब तक ये झूठी कहानियां सुनाते रहेंगे, कभी असली कहानी भी तो सुनाइए, अपनी और कंगना वाली।केआरके इससे आगे कहते हैं कि अरे-अरे मैं तो भूल ही गया था। कंगना के साथ अपनी कहानी तो आपने मुझे अपने घर बुलाकर सुनाई थी।

केआरके का दावा

केआरके का दावा

यही नहीं, आपने अपने लैपटॅाप पर मुझे कई बढ़िया फोटोज भी दिखाई थीं। खैर, इसके बारे में दर्शकों को फिर कभी बताऊंगा। आपको बता दें कि कंगना और ऋतिक रोशन के अफेयर की चर्चा कृष 3 के शूटिंग के दौरान से हो रही है। ऋतिक ने कभी भी कंगना रनौत के साथ अपने रिश्ते पर हामी नहीं भरी है।

ऋतिक रोशन ने साधी चुप्पी

ऋतिक रोशन ने साधी चुप्पी

लेकिन कंगना एक नहीं बल्कि कई दफा ऋतिक रोशन के साथ अपने पुराने रिश्ते पर ताना कसा है। यहां तक उन्होंने एक इंटरव्यू में ऋतिक को अपना एक्स बताया है। इसे लेकर कंगना ने ऋतिक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं ऋतिक ने इस मामले पर कभी विस्तार से खुले तौर पर बात नहीं की है। फिलहाल ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी की खबर भी सामने ेआ रही है।

ऋतिक रोशन की लव लाइफ

ऋतिक रोशन की लव लाइफ

सबा ने कुछ दिन पहले रोशन परिवार के सभी सदस्यों के साथ मुलाकात और छोटी सी पार्टी भी की थी। ऋतिक रोशन के अंकल राजेश रोशन, मां पिंकी और कजिन पश्मीना के साथ दोनों बेटों ऋहान और ऋदान के साथ खाने पर गई थीं।

सुजैन खान और ऋतिक का तलाक

सुजैन खान और ऋतिक का तलाक

दूसरी तरफ सुजैन खान और अरसलान गोनी के डेटिंग की खबरें भी सामने आती रहती हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान नेसाल 2000 में शादी की थी।इसके बाद साल 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन का तलाक हो गया। दोनों के 2 बेटे ऋदान और ऋहान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X