केआरके ने लिया सलमान खान से पंगा कहा 'दबंग 3' सिर्फ लुख्खे और रिक्शाॅवाले देखने जायेंगे
सलमान खान की दबंग 3 अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। साल 2019 की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है ये फिल्म। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच पसंद किया गया है। साथ ही फिल्म के गानों पर भी सलमान खान के फैंस मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हालांकि फिल्म को उस तरह का बज नहीं मिल पा रहा है जैसा सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग को मिलता रहा है। मुमकिन है कि सलमान दिसबंर के पहले वीक से फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत करेंगे।

लेकिन इस बीच कमाल आर खान ने दबंग 3 को लेकर ऐसी प्रतिक्रिया दी है जो काफी निराशाजनक है। केआरके ने दबंग 3 को रिलीज से पहले खराब फिल्म का खिताब दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications