..................... Kamaal R Khan's twitter account suspended, accuses Aamir Khan - Hindi Filmibeat

SHOCK: मैंने पैसे दिए थे...मेहनत की थी लेकिन सारा मज़ा आमिर खान ले गए...बिकाऊ हैं!

आखिरकार आमिर खान और उनके फैन्स ने वो कर दिखाया जो बॉलीवुड में कोई नहीं कर पाया। केआरके को यूं तो सब गरियाते हैं लेकिन कोई भी, उनसे पंगा नहीं ले पाया। वो ट्विटर पर आए दिन किसी ना किसी के बारे में ऊल ज़लूल बोलते ही रहते हैं।

लेकिन सबसे मज़ेदार होता है उनका फिल्म रिव्यू। क्योंकि केआरके के हिसाब से हर फिल्म वाहियात होती है। लेकिन इस बार उन्होंने पंगा ले लिया आमिर खान से।

kamaal-r-khan-s-twitter-account-suspended-accuses-aamir-khan

केआरके ने आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार का रिव्यू दिया और जहां दुनिया, इस फिल्म को 2017 की बेस्ट फिल्म बता रही है वहीं केआरके ने इसे फालतू की फिल्म कहा।

बस फिर क्या था, अगले ही दिन, केआरके का ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया है। अब केआरके ने इसकी भड़ास फेसबुक पर निकालते हुए कहा कि मैंने उस अकाउंट पर मेहनत की थी, पैसे लगाए थे और तब मेरे 6 मिलियन फॉलोअर्स थे।

लेकिन लगता है कि ट्विटर, आमिर खान चलाते हैं तभी तो बड़ी आसानी से उन्होंने मेरा अकाउंट बंद करा दिया। हालांकि केआरके ने आमिर को सीधी धमकी भी दी कि मेरी वेबसाइट है और यूट्यूब चैनल भी। वहां भी आपकी फिल्म के बारे में बोलूंगा।

अब जो भी है, आमिर ने बॉलीवुड फैन्स की दीवाली तो हैप्पी कर ही दी है। वैसे कुछ दिन पहले, केआरके ने करीना को अपनी गर्लफ्रेंड बताया था। जानिए किस किस हीरोइन को ऊल जलूल बोल चुका है ये आदमी -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X