इमरान को गुपचुप डेट कर रही हैं कंगना रनौत, केआरके ने दिखाई 2 फोटो, बोला-लव जिहाद है
कमाल आर खान सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। कमाल आर खान यानी कि केआरके के निशाने पर कई कलाकार रहते हैं। इस बार केआरके ने कंगना रनौत की निजी जिंदगी पर बड़ा आरोप लगाया है। कंगमा रनौत का नाम लव जिहाद से जोड़ दिया है।
केआरके ने दावा किया है कि कंगना रनौत इमरान नाम के एक लड़के को डेट कर रही हैं। कंगना रनौत की निजी जिंदगी को केआरके ने लव जिहाद से जोड़ दिया है। कंगना रनौत को लेकर केआरके ने एक ट्वीट किया। बाद में हंगामा होने के बाद केआरके ने ये ट्वीट डिलीट भी कर दिया। अपने इस ट्वीट में कमाल आर खान ने लिखा था कि कंगना रनौत इमरान खान नाम के एक शख्स को डेट कर रही हैं।

केआरके के अपनी बात को सही साबित करने के लिए इस लड़के के साथ कंगना रनौत की दो फोटो भी पोस्ट की। जिसमें कंगना रनौत एक लड़के को गाल पर किस करती हुई नजर आ रही हैं। कमाल आर खान ने बोला है कि फोटो में नजर आरहा ये शख्स इमरान है। एक्ट्रेस इसे डेट कर रही हैं।

केआरके ने दिखाई कंगना रनौत की फोटो
कमाल ने लिखा है कि ब्रेकिंग न्यूज, कंगना रनौत इमरान नाम के एक इजिप्टियन लड़के को डेट कर रही हैं। ये तो लव जिहाद है दीदी। आपसे ये उम्मीद नहीं थी। देर रात 8 बजे केआरके ने ये पोस्ट शेयर किया और फिर अचानक से केआरके ने इसे डिलीट भी कर लिया। केआरके के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपना रिएक्शन भी दिया। अब केआरके के इस पोस्ट का स्क्रीन शॅार्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

कंगना रनौत ने किया खास पोस्ट
बता दें कि कंगना रनौत के साथ जो तस्वीर में शख्स नजर आ रहा है उसके लिए कंगना ने कुछ दिन पहले एक खास पोस्ट भी शेयर किया था। 28 जुलाई को कंगना ने इस फोटो वाले शख्स के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि इस खास मौके पर मैं आपको क्या उपहार दे सकती हूं मेरे प्रिय। आपने अपने जीवन का हर एक मिनट मेरे जुनून को समर्पित कर दिया है।

कंगना रनौत इंस्टाग्राम पर एक्टिव
कंगना रनौत ने लिखा है किहर सुबह आप मुझे जगाते हैं। चाहे कितने भी कठिन हालात क्यों ना हो आप हमेशा असाधरण उत्साह के साथ साथ रहते हो। बता दें कि केआरके के इस पोस्ट पर अभी तक कंगना रनौत की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। लेकिन कंगना रनौत के इस शख्स के साथ रिश्ते की चर्चा शुरू हो गई है। कंगना रनौत इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं वहीं पर खुद की फिल्म और निजी जिंदगी से जुड़े हुए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। केआरके के इस पोस्ट को डिलीट करने की वजह अभी सामने नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications