बायोपिक में खुलेगा 'सुशांत सिंह राजपूत' की मौत का हर बड़ा राज, गुनहगारों को एक्सपोज !
सुशांत सिंह राजपूत की निधन को एक वीक का समय होने आया है। ऐसे में पुलिस लगातार इस मामले की जांच में कई लोगों के बयान ले रही है। हालांकि सोशल मीडिया में पूरी तरह से ये पूरा मामला नेपोटिज्म का मालूम होता है। पुलिस भी इसी तरफ अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही कमाल आर खान काफी चर्चा में हैं।
उनका एक पुराना सोशल मीडिया मैसेज वायरल हो रहा है, जहां पर उन्होंने ये कहा था कि सुशांत को इंडस्ट्री से बाहर निकालने के लिए कई मेकर्स ने बैन कर दिया था।

फिलहाल अब कमाल आर खान यानी कि केआरके ने ये बताया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का हर राज खोलने की तैयारी में हैं। जिसे वह बड़े पर्दे पर दिखायेंगे। जी हां, कमाल आर खान बनाने जा रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











