'भारत जाऊंगा तो मुझे मार दिया जाएगा, सलमान खान ने मेरी 50 करोड़ की सुपारी दी है'

कमाल राशिद खान यानी के केआरके ने एक बार फिर से सलमान खान को लेकर सोशल मीडिया पर कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट किया है। केआरके ने बैक टू बैक कई सारे ट्वीट कर यह खुलासा किया है कि सलमान खान ने उन्हें मारने के लिए 50 करोड़ की सुपारी दी है। हालांकि केआरके के इस पोस्ट में कितनी सच्चाई है ये नहीं पता लेकिन उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

Salman Khan, KRK,

केआरके ने लिखा है कि किसी केंद्रीय मंत्री के पीए संजय ने उन्हें यह जानकारी दी है और साथ ही उसके पास कोई पेन ड्राइव भी है। इस पेन ड्राइव में एक सनसनीखेज फाइल है। लेकिन केआरके को अगर इसे लेना है तो 10 लाख देने होंगे। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उसने मुझे बताया है कि सलमान खान ने मेरी सुपारी मुंबई और दिल्ली पुलिस को 50 करोड़ में दी है।

भारत जाऊंगा मुझे मार दिया जाएगा-केआरके

भारत जाऊंगा मुझे मार दिया जाएगा-केआरके

उन्होंने कहा है कि कई मंत्री भी इसमें शामिल हैं। इसलिए मैं जब भी भारत जाऊंगा मुझे मार दिया जाएगा। उसने दावा किया है कि उसके पास सलमान खान और कई राजनेताओं और पुलिस अधिकारियों की रिकॉर्डिंग है।

दिल्ली और मुंबई पुलिस कृपया ध्यान दें

दिल्ली और मुंबई पुलिस कृपया ध्यान दें

केआरके ने लिखा है कि प्रिय दिल्ली और मुंबई पुलिस कृपया ध्यान दें, पहले किसी ने मुझे मेल भेजा और एक मंत्री के पीए होने का दावा किया है। उन्होंने मुझे जानकारी के लिए संपर्क करने के लिए कहा है। जब मैंने उसे दिए गए नंबर पर कॉल किया तो उसने मुझसे दूसरे नंबर से संपर्क किया।

फोन करने वाले शख्स का नंबर भी शेयर किया

फोन करने वाले शख्स का नंबर भी शेयर किया

उसने मेरे बारे में रिकॉर्डिंग होने का दावा किया है। केआरके ने इसके साथ ही एक ट्वीट पर फोन करने वाले शख्स का नंबर भी शेयर किया है। आपको बता दें कि केआरके कई बार सलमान खान के नाम के साथ विवाद से नाता जोड़ चुके हैं। सलमान खान की हर फिल्म पर केआरके अपने नेगेटिव रिव्यू को लेकर छाए रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X