काला हिरण से ड्रिंक एंड ड्राइव मामले पर KRK का ट्वीट, कहा- किसका घमंड- फूटेगा दबंग खान का गुस्सा !
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट कमाल आर खान यानी केआरके एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। एक बार फिर KRK ने सलमान खान पर निशाना साधा। लेकिन इस बार तो उन्होंने ऐसा खतरनाक ट्वीट किया है जिसे देखकर हो सकता है कि सलमान खान का गुस्सा फूट पड़े। हाल में ही सलमान खान का कोरोना स्पेशल सॉन्ग आया, इसे भी कमाल आर खान ने बेकार बताया।
इतना ही नहीं केआरके ने सलमान खान के पुराने काला हिरण मामले से लेकर ड्रिंक एंड ड्राइव मामले पर भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ना सल्लू भाई शिकारी अच्छे हैं और ना ही ड्राइवर अच्छे हैं।
फिलहाल सलमान खान की केआरके के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं सलीम खान आजकल खूब बेटे व परिवार से जुड़ी चीजों पर जवाब दे रहे हैं, उन्होंने भी इस पर जवाब नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











