ऋषि कपूर को बोला शराबी, इरफान खान को दी गाली, मौत के 20 दिन बाद एक्टर पर दर्ज FIR !
ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन को 20 दिन से अधिक समय हो गया है। लेकिन जब ये दोनों ही स्टार्स अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, उस दौरान कमाल आर खान ने दोनों के खिलाफ बैक टू बैक कई अपमानजनक और गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किए थे।
हालांकि केआरके के लिए ये कोई नया नहीं है। वह कई बार सलमान खान से लेकर कई बड़े स्टार्स के खिलाफ बेबाकी से अपनी सोच को सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए आए हैं।

लेकिन इन दोनों बड़े कलाकार के निधन को लेकर केआरके के शब्द के खिलाफ अब पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि 30 अप्रैल को कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में ऋषि कपूर कपूर और उससे पहले इरफान खान के निधन को शराब और गाली से जोड़ते हुए कंट्रोवर्शियल बयान दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











