KRK ने दी आत्महत्या की धमकी..ट्विटर को बताया इसका जिम्मेदार
अपने ट्वीट की वजह से लगातार सुर्खियों में रहने वाले केआरके का ट्विटर अकाउंट अचानक बंद सस्पेंड कर दिया गया जिसे कमाल आर खान शायद पचा नहीं पा रहे हैं।जी हां दरअसल उन्होंने अब आत्महत्या करने की धमकी दी है और कहा है कि इसका जिम्मेदार ट्विटर होगा।
उन्होंने एक पत्र लिखकर ट्विटर अकाउंट बंद करने के पीछे आमिर खान को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि उन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार का रिव्यू अच्छा नहीं दिया इसलिए उनका अकाउंट बंद करवा दिया गया। अब उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि वो आत्महत्या कर लेंगे। आप भी देखें उनका प्रेस रिलीज।

हमेशा स्टार्स की आलोचना और उनपर अजीबोगरीब कमेंट करने के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वो खुद को फिल्म समीक्षक मानते हैं और फिल्म रिव्यू भी लिखते हैं।अब केआरके तो केआरके ठहरे। ट्विटर के खिलाफ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।
जी हां केआरके ने इस मुद्दे को उठाने के लिए प्रेस बुलाई है। उन्होंने ट्विटर से रिक्वेस्ट करते हुए कहा है कि उनका अकउंट फिर से एक्टिव किया जाए. अगर 15 दिन में ऐसा नहीं होता है तो वह आत्महत्या कर लेंगे।अब देखना ये होगा कि ट्विटर उनकी इस धमकी को कैसे लेता है।


Click it and Unblock the Notifications