SHOCK: सलमान खान की ट्यूबलाइट जलने से पहले ही बुतबुता रही है...लग गया ग्रहण!
जब भी लगता है कि सलमान खान की मुसीबतें खत्म हो चुकी हैं, एक और मुसीबतों का पिटारा तैयार रहता है। अबकि बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सलमान खान की ट्यूबलाइट उनके जी का जंजाल बन चुकी है।
सलमान खान की ज़िंदगी में मुश्किलें हमेशा के लिए खत्म हो जाए ऐसा कभी होता नहीं है। अब हुआ यूं कि सलमान खान ने ट्यूबलाइट का नया गाना लॉन्च किया है रेडियो। रेडियो गाया है कमाल खान ने और बस यहीं से सलमान की ज़िंदगी की साढ़े साती शुरू हो चुकी है।
सलमान खान के हिट एंड रन केस की सुनवाई के दौरान कमाल खान को कोर्ट में हाज़िर होने का आदेश जारी हुआ था लेकिन वो लापता थे। और अब जब केस बंद हो गया है तो कमाल खान वापस सलमान के गाने गा रहे हैं।

इस मामले पर लोगों ने आपत्ति उठाना शुरू भी कर दी है। आखिर पिछले साल जब कमाल खान को बार बार ढूंढा जा रहा था तब वो गायब थे। कमाल की बात ये भी है कि सलमान कितने दबंग हैं जो कमाल से गाना भी गवा लिया।
कौन है कमाल खान
जिन्हें जानकारी नहीं है, कमाल खान ने सलमान खान के लिए कई गाने गाए हैं और उनके दोस्त हैं। हिट एंड रन केस वाली रात गाड़ी में सलमान खान के साथ कमाल थे और दोनों ने जमकर एक बार में दारू पी थी। जिसके बाद ही एक्सी़डेंट हुआ।
इकलौते गवाह
यानि कि कमाल खान इस केस के इकलौते चश्मदीद गवाह थे। हालांकि कमाल भी सलमान की तरह मौका-ए-वारदात से भाग गए थे। और इसके बाद सालों लापता रहे। अब जब सलमान को क्लीन चिट मिल चुकी है, वो वापस सलमान के गाने गाने आ चुके हैं।
ज़ाहिर सी बात है आपत्ति उठनी थी। वैसे सलमान खान का दूसरा कोर्ट केस - काला हिरण शिकार मामला भी काफी दिलचस्प है -


Click it and Unblock the Notifications












