मुझे जेल भेजकर ही मानेंगी सन्नी: कमाल खान
कमाल खान ने वर्सोवा पुलिस थाने , मुंबई की तरफ से आए इस सम्मन की कॉपी ट्वीट की है और साथ ही लिखा है "सन्नी लियोन मुझे जेल भेजकर ही मानेगी। ये नोटिस है जो मुझे वर्सोवा पुलिस स्टेशन की तरफ से मिली है।" ये सम्मन आज यानी 14 फरवरी को पुलिस द्वारा भेजा गया है। पुलिस ने इस सम्मन में साफ साफ लिखा है कि इस पत्र के प्राप्त होते ही कमाल खान जितनी जल्द हो सकें पुलिस स्टेशन में आकर इस शिकायत का जवाब दें। सन्नी लियोन द्वारा ये कंप्लेन 6 फरवरी को लिखाई गयी थी।
इसके बाद कमाल खान के कुछ फैन्स ने कमाल को ऑल द बेस्ट भी लिखा है। कमाल खान ने इस ट्वीट के अलावा एक और ट्वीट किया है और लिखा है "क्या पुलिस मुझे जेल में ट्विटर यूज करने की इजाजत देगी? या फिर वहां ट्विटर बैन है?" खैर अब तो ये झगड़ा वाकई गंभीर होता जा रहा है। सन्नी के एक ट्वीट से शुरु हुआ ये झगड़ा इतना बड़ा रुप ले लेगा ये तो किसी ने शायद सोचा ही नहीं होगा। अब तो वाकई कमाल खान को डरने की जरुरत है।


Click it and Unblock the Notifications
