Insulting अनुष्का शर्मा है राष्ट्रीय 'आपदा'- कमाल आर खान
कमाल आर खान अक्सर ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को लेकर अपने बेकार के जोक्स और अपमानजनक बातों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आज टीम इंडिया के वर्ल्ड कप 2015 सेमिफाइनल में हार जाने के बाद कमाल आर खान को मौका मिल गया अनुष्का शर्मा से भिड़ने का और उन्हें लेकर बेकार की बातें करने का।
कमाल आर खान ने वर्ल्ड कप 2015 के सेमिफाइनल के एक दिन पहले से ही ये ट्वीट करना शुरु कर दिया था कि अनुष्का शर्मा अगर टीम इंडिया का मैच देखने जाएंगी तो यकीनन इंडिया मैच हार जाएगी। और यही हुआ।
आइये एक नज़र डालते हैं कमाल आर खान के इन अपमानजनक ट्वीट्स पर-
इंडियन्स को अनुष्का शर्मा की फिल्मों को बायकॉट करना चाहिए।
अनुष्का हैं राष्टीय आपदा।
अनुष्का ऑस्ट्रेलिया पहुंची इंडियन टीम को वापस लाने के लिए।
जैसा कि मैने कहा था कि अगर अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया गयीं तो टीम इंडिया हार जाएगी ऐसा ही हुआ।
मैच शुरु होने से पहले ही कमार आर खान ने ट्वीट किया और कहा निराश ना होइयेगा अगर हमारी टीम के गेंदबाज अच्छी बॉलिंग ना करें। रात को अनुष्का भाभी संग पार्टी जो कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications












