कमाल धमाल मालामाल नहीं कमा रही माल
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने सुबह ही ट्वीट करके बताया कि कमाल धमाल मालामाल की शुक्रवार को ओपनिंग बहुत ही खराब रही। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 1.25 करोड़ रहा। जबकि इसीके साथ रिलीज हुई फिल्म ओह माई गॉड का कलेक्शन भी कुछ खास नहीं था उसका कुल कलेक्शन 4.25 करोड़ रहा।
ओह माई गॉड की पब्लिसिटी के लिए जहां एक ओर सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय कुमार ने काफी मेहनत की वहीं कमाल धमाल मालामाल के प्रमोशन के लिए नाना पाटेकर ने साफ मना कर दिया और कहा कि अगर फिल्म अच्छी है तो लोग उसे देखेंगे। लेकिन फिल्म का ये हाल देखकर नाना को ये समझ आ गया होगा कि आजकल बिना प्रमोशन फिल्म का चलना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।
फिल्हाल अभी ये पहला ही दिन था अभी पूरी वीकेंड बाकी है लेकिन ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि इस वीकेंड भी फिल्म का कलेक्शन बढ़ने के कोई आसार नहीं है। क्योंकि पहले से ही बर्फी ने सिनेमाहॉलों पर कब्जा जमा रखा है उसके अलावा पिछले हफ्ते ही रिलीज हुई हिरोइन ने रही सही जगह ले ली है। अब ओह माई गॉड और कमाल धमाल मालामाल का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस तो प्रभावित होना ही था।


Click it and Unblock the Notifications












