‘कामसूत्र’ हिरोईन को भा गया भारत

kama-sutra
'कामसूत्र" फिल्म में अपने अभिनय के लिए लोकप्रिय भारतीय मूल की अभिनेत्री सरिता चौधरी अपने जीवन को सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए भारत में बसना चाहती हैं। वह एक भारतीय भाषा भी सीखना चाहती हैं लेकिन वह बॉलीवुड में काम करने को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं। चवालीस वर्षीय सरिता ने कहा, "मेरी परवरिश दुनियाभर में हुई है। अमेरिका में नहीं हुई लेकिन मैंने वहां काम किया है। आप वापस वहीं जाना चाहते हैं जहां से आप मूल रूप से ताल्लुक रखते हैं।"

न्यूयार्क में बसी आधी बांग्ला और आधी अंग्रेज सरिता ने कहा, "अब मैं चाहती हूं कि मेरी जिंदगी मेरे काम से मिलती हो। मैं काम करने के बाद यात्रा नहीं करना चाहती। मैं एक जगह रहना चाहती हूं।" उन्होंने कहा, "मैं भारत में बसना चाहती हूं। लोगों को लगता है कि मैं वापस नहीं लौटना चाहती। वे सोचते हैं कि मैं अमेरिका में रहना चाहती हूं क्योंकि वह मेरे लिए वास्तव में अच्छा है लेकिन मैं अब सांस्कृतिक रूप से समृद्ध जगह पर रहना चाहती हूं।" सरिता ने कहा कि वह जल्दी से जल्दी ऐसा करेंगी।

फिल्मकार मीरा नायर की 'कामसूत्रा: ए टेल ऑफ लव" और 'मिसीसिपी मसाला" में अभिनय कर चुकीं सरिता दिल्ली उनकी नई फिल्म 'फॉर रियल" के प्रचार के लिए आई हुई हैं लेकिन वह इससे पहले भी कई बार भारत आ चुकी हैं।वह कहती हैं कि उनके माता-पिता कोलकाता में रहते हैं इसलिए वह हर साल यहां आती हैं और फिल्म समारोहों में भी शामिल होती हैं लेकिन जल्दी ही यहां बसने वाली हैं।

फ्रांसीसी, इतालवी और अंग्रेजी भाषाओं में निपुण सरिता बांग्ला सीखना चाहती हैं लेकिन उन्हें हिंदी सीखना ज्यादा उपयोगी लग रहा है। उनकी नई फिल्म 'फॉर रियल" का लेखन, निर्देशन और निर्माण सोना जैन ने किया है। दिल्ली और न्यूयार्क में फिल्माई गई यह फिल्म शुक्रवार को यहां प्रदर्शित हो रही है। वैसे सरिता ने बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर अब तक कुछ तय नहीं किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X