Shock फिल्मकार कल्पना लाजमी का निधन ,एक साथ 2 बीमारी ने ली जान
Recommended Video

Director Kalpana Lajmi का निधन; अंतिम की यात्रा का UNCUT VIDEO | FilmiBeat
फिल्ममेकर कल्पना लाजमी का रविवार को सुबह 4.30 बजे इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 64 साल की थीं। फिलहाल वह फिल्मों से दूर थीं। इसकी वजह यह रही कि वह बीते एक साल से किडनी कैंसर का इलाज करवा रही थीं।
पिछले तीन से चार महीने उनकी तबीयत अधिक खराब चल रही थी। गौरतलब है कि किडनी के साथ वह लीवर की बीमारी से भी परेशान थी। किडनी की बीमारी की वजह से उनके लीवर ने भी काम करना बंद कर दिया था।

एक साथ वह दो बीमारी से पीड़ित चल रही थीं। आपको बता दें कि महिला प्रधान फिल्में बनाने में वह माहिर थीं। उन्होंने रूदाली,दमन और दरमियान जैसी फिल्में बनाई हैं।
प्रमुख तौर पर वह निर्माता,निर्देशक और पटकथा लेखक होने के साथ यथार्थवादी सिनेमा बनाने के लिए लोकप्रिय रही हैं। बीमारी से पहले बतौर निर्देशख उनकी अंतिम फिल्म 2006 में प्रदर्शित चिंगारी रही है।


Click it and Unblock the Notifications