'रंबा हो' गाने को 69 की उम्र में कल्पना अय्यर ने किया रिक्रिएट, वेटरन एक्ट्रेस का डांस देख हिल गए लोग

Veteran Actress Kalpana Iyer Dance Video: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे हैं जो कि फिल्मी पर्दे से बड़ी दूर हैं लेकिन किसी ना किसी तरह से धमाका करती रहती हैं। अब सोशल मीडिया के इस दौर में कुछ सितारे कई सालों के बाद नजर आ रहे हैं और जलवा दिखा रहे हैं।

Kalpana Iyer

इस वक्त एक वेटरन एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप हैरान होने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री कल्पना अय्यर की जो कि शानदार डांस कर रही हैं। रंबा हो गाना भला किसने नहीं सुना है, इस गाने ने रिलीज होकर ऐसा बवाल काटा था कि लोग उनके दीवाने हो गए थे।

69 की उम्र में ठुमके

वायरल हो रहे वीडियो में धमाकेदार डांस करती बुजुर्ग महिला कोई आम महिला नहीं है बल्कि एक मशहूर एक्ट्रेस हैं। जी हां, ये कल्पना अय्यर हैं जो कि साड़ी पहनकर किसी शादी में स्टेज में आग लगा रही हैं।

उनका इस क्लासिक डांस को रिक्रिएट करना काफी शानदार है और लोग सोशल मीडिया पर उनको काफी पसंद कर रहे हैं। इतना साल की उम्र में भी कल्पना की एनर्जी आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो को news9live नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो पर कल्पना का डांस देखकर लोगों को काफी तगड़ा झटका लगा है। एक यूजर ने लिखा, ''वाह शानदार।'' एक ने लिखा, ''इस उम्र में ऐसी एनर्जी धमाकेदार है।'' एक ने लिखा, ''आपको देखना वाकई देखने लायक है, मैम।'' एक ने लिखा, ''शरीर को वह सब याद रहता है जो आत्मा कभी नहीं भूलती।'' एक ने लिखा, ''आपको देखना वाकई बेहद खूबसूरत और अद्भुत था @kalpanaiyer जी, ये अनमोल पल थे।'' फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग उनकी इस अदा पर फिदा हैं..

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X