प्रेग्नेंट होकर भंसाली से डरी हसीना, बोलीं- अगर उन्हें पता चल जाता मैं प्रेग्नेंट हूं तो वो मुझे...

Kalpana Gandharv Hides Pregnancy: 'हीरामंडी' वेब सीरीज का इन दिनों काफी ज्यादा दर्शकों के बीच में क्रेज बना हुआ है। बता दे कि इस सीरीज में काफी सारे स्टार्स को देखा गया। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर मनीषा कोइराला तक शामिल थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस वेब सीरीज का एक गाना बहुत ही प्रसिद्ध हुआ जिसका नाम 'एक बार देख लीजिए' है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गाने को अपनी आवाज कल्पना गंधर्व ने दी है। कल्पना एक बहुत ही उम्दा सिंगर है और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने फिल्मी ज्ञान के साथ इंटरव्यू के दौरान काफी कुछ शेयर किया। जहां पर उन्होंने यह भी बताया कि वह इस दौरान प्रेग्नेंट थी और उन्होंने संजय लीला भंसाली को इस बारे में जानकारी नहीं दी थी।
कल्पना गंधर्व ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैंने संजय सर को इसीलिए नहीं बताया क्योंकि मुझे लग रहा था कि कहीं मेरे हाथ से यह अपॉर्चुनिटी निकलना जाए। मैं किसी भी कीमत पर इस गाने को खोना नहीं चाहती थी। मैंने यह सुना है कि बहुत सारे सिंगर्स ने इस गाने को गया। लेकिन भगवान को यही मंजूर था कि मैं इसका हिस्सा बनू।"
कल्पना गंधर्व ने इसी इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली को साल भर बाद बताया था कि वह मां बनने वाली है। सिंगर ने आगे कहा कि जब मैं उन्हें बताया तो उनका रिएक्शन था कि अरे! कोई बात नहीं कोई बात नहीं तुम गाओ। मेरे बच्चे ने तो यह गाना मेरे पेट में ही सुन लिया था।


Click it and Unblock the Notifications